इस अभियान के नोडल अधिकारी व अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) संजय सिंह ने पूरे माह के अभियान की रिपोर्ट साझा की। जिसमें हर मंडल में कितना चालान हुआ वो भी बताया है। उत्तर प्रदेश में सुदृढ़ कानून व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा के लिए अनधिकृत ऑटो व ई-रिक्शा के खिलाफ चलाए गए अभियान का काफी सकारात्मक असर रहा। यह अभियान पहली अप्रैल से 30 अप्रैल तक सभी 75 जनपदों में चला। सुरक्षा के दृष्टिगत इस अभियान को एक तरफ जहां आमजन का समर्थन मिला, वहीं नाबालिगों के हाथों से ई-रिक्शा की कमान भी छुड़वाई गई। परिवहन विभाग, स्थानीय पुलिस व जिला प्रशासन के संयुक्त नेतृत्व में पूरे माह तक जागरूकता अभियान भी चलाया गया। अपंजीकृत ई-रिक्शा के चालान: 3784, सीज किए गए वाहन: 11425, अन्य अभियोगों में चालान: 32989, कुल चालान (3784+32989) = 36773। यूपी के परिवहन आयुक्त बृजेश नारायण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने निर्देश पर सुगम यातायात व आमजन की सुरक्षा को देखते हुए पहली से 30 अप्रैल तक अभियान चलाया जाए।





Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
Leave a Comment